24 जनवरी 2025 - 03:19
इमाम ख़ुमैनी ने अस्पताल में आयतुल्लाह ख़ामेनेई को क्या नसीहतें कीं?

मजबूत रहो, कमजोरी महसूस मत करो, अल्लाह पर भरोसा रखो, 'दुश्मनों के प्रति सख्त' और 'आपस में मेहरबान' रहो, और अगर तुम एकजुट रहोगे, तो कोई भी तुम्हें नुकसान नहीं पहुंचा सकेगा

अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार 1986 ई. की वसंत ऋतु में, उस दिन को मैं कभी नहीं भूल सकता जब इमाम खुमैनी (रह.) बीमार पड़े थे। उन्हें दिल की समस्या हो गई थी और वह लगभग दस से पंद्रह दिन तक बीमार रहे।

उस समय मैं तेहरान में नहीं था। हाजी अहमद आगा ने मुझे फोन किया और कहा कि जल्दी से वहां आ जाओ। मुझे समझ में आ गया कि इमाम (रह.) के साथ कुछ गंभीर समस्या हो गई है। मैंने फ़ौरन सफ़र शुरू किया और कुछ घंटों में तेहरान पहुंचा। मैं मुलक् का पहला जिम्मेदार शख़्स था, जो इमाम ख़ुमैनी (रह.) के पास दस घंटे बाद पहुंचा।

मैं इमाम (रह.) के पास गया और जैसे ही उनके बिस्तर के पास पहुंचा, मैं बहुत भावुक हो गया और खुद को संभाल नहीं पाया, और रोने लगा। इमाम ख़ुमैनी (रह.) ने मुझे स्नेहपूर्वक देखा और कुछ शब्द कहे, जो मैंने ध्यान से सुने और बाहर आकर उन शब्दों को लिख लिया।

जब इमाम ख़ुमैनी (रह.) बीमार थे, वे किसी भी संभावित घटना के लिए तैयार थे। इसलिए, जो सबसे महत्वपूर्ण बात उनके मन में थी, उन्होंने उस समय हमें बताई। उन्होंने कहा, "मजबूत रहो, कमजोरी महसूस मत करो, अल्लाह पर भरोसा रखो, 'दुश्मनों के प्रति सख्त' और 'आपस में मेहरबान' रहो, और अगर तुम एकजुट रहोगे, तो कोई भी तुम्हें नुकसान नहीं पहुंचा सकेगा।"